भाजपा स्थापना दिवस का उल्लास:भाजपा नेता उमेश शारदा बोले-राष्ट्रहित,विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करती है पार्टी
ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला 6 अप्रैल ,
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज के दिन यानी 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर देश भर में साप्ताहिक कार्यक्रम के जरिए मना रही है।विरासती शहर में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने अपने निवास स्थान पर झण्डा फहराकर सभी पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओ को भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।इस दौरान उमेश शारदा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांतों और विचारधारा पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित,विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करती है।यही कारण है कि पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है।उन्होंनेकार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।उमेश शारदा ने पार्टी के इतिहास और उसकी उपलब्धियों को याद किया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है और संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने की अपील की।उमेश शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का कमल देश के विभिन्न राज्यों में निरंतर खिल रहा है।पार्टी देश में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का वातावरण सुदृढ़ कर रही है।भारतीय जनता पार्टी देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और नेतृत्व उसी दिशा में कार्यरत है,जिससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हो।प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।शारदा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं,जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।जनसंघ का उद्देश्य राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देना था।1975 में लगे आपातकाल के दौरान जन संघ सहित कई विपक्षी दलों ने एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष किया।इसके बाद 1977 में विभिन्न दलों ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया और सत्ता में आए। हालांकि,वैचारिक मतभेदों के कारण जनता पार्टी ज्यादा समय तक एकजुट नहीं रह सकी।इन्हीं परिस्थितियों में 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की।शारदा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने।शुरुआत में पार्टी को सीमित सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे उसने अपनी संगठन शक्ति और विचारधारा के बल पर देशभर में मजबूत पकड़ बनाई।आज भाजपा भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन चुकी है,जिसने केंद्र और कई राज्यों में सरकार बनाकर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है।












