विश्व हिन्दू परिषद(धर्म प्रसार आयाम की तीन दिवसीय बैठक में होगा हिन्दू समाज के समक्ष चुनौतियों पर मंथन

 

 

24,25 और 26 अप्रैल 2026 को विरासती शहर में संपन्न होगी बैठक,6 राज्यों के पदाधिकारी होंगे शामिल

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला  6 अप्रैल ,

 

 

विश्व हिन्दू परिषद(धर्म प्रसार आयाम)की इंद्रप्रस्थ श्रेत्रिय तीन दिवसीय बैठक में 24,25 और 26 अप्रैल 2026 को विरासती शहर में संपन्न होगी।इस बैठक में,पंजाब,हरियाणा,हिमाचल,जम्मू-कश्मीर,लेह लदाख और दिल्ली से विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे।इस बैठक की तैयारिओं सबंधी विश्व हिंदू परिषद की एक विशेष बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के सीनियर नेता जीवन प्रकाश वालिया व जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़ के नेतृत्व में किया गया।इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के मंत्री योगेश धीर व विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित विशेष तोर पर उपस्थित हुए।इस बैठक को संबोधित करते हुए योगेश धीर ने कहा कि बैठक में हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर गहन विमर्श के साथ आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की जाएगी।योगेश धीर ने स्पष्ट किया है कि हिंदू समाज की अस्मिता को बचाने के लिए अवैध धर्मांतरण रोकने का हमारा अभियान निरंतर जारी है।बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी इस दिशा में देशभर में व्यापक जन-जागरण कर रहे हैं।गोरक्षा और कन्या सुरक्षा परिषद की प्राथमिकताओं में पहले से ही है।बैठक में इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना तय होगी।इस विशेष अभियान को विहिप के युवा संगठन बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी प्रमुख रूप से आगे बढ़ाएँगे।इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों और समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि युवाओं में हिंदुत्व के प्रति जागरूकता अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों, समूहों और शासन के साथ समन्वय कैसे बढ़ाया जाए।नरेश पंडित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का धर्म प्रसार आयाम हिंदू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक चेतना जगाने और धर्मांतरण रोकने के लिए समर्पित है।यह विभाग परावर्तन (वापसी),सामाजिक समरसता और सनातन धर्म के प्रचार- प्रसार के माध्यम से हिंदुओं में आत्म-गौरव जगाने का कार्य करता है।नरेश पंडित ने कहा कि जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण को रोकना और अन्य धर्मों में गए लोगों को पुनःहिंदू धर्म में शामिल करना।छुआछूत और भेदभाव को समाप्त कर सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना।भारतीय संस्कृति,त्योहारों, और मूल्यों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए साहित्य और कार्यक्रमों का आयोजन।हिंदू जीवन दर्शन के अनुरूप नैतिक और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों की सुरक्षा और विकास।उन्होंने कहा कि विहिप का धर्म प्रसार विभाग धर्मगुरुओं,प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों तक इन विचारों का प्रसार करता है।नरेश पंडित ने कहा कि आज भी देश के अधिकांश बड़े मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण है।परिषद का मानना है कि मंदिरों का प्रबंधन हिन्दू ही करें और उनका धन केवल हिंदू समाज के हित में ही व्यय होना चाहिए।बैठक में इस विषय पर ठोस रणनीति बनेगी।आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्रियों एवं विधायकों से संवाद,जनजागरण अभियान, सम्मेलन और जनसभाएँ आयोजित की जाएंगी।इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री अशोक कुमार, सत्संग प्रमुख मनमोहन जोशी,बजरंग दल प्रांत बलोयपासना प्रमुख मनीष बजरंगी,दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सीमा जोशी,बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद यादव, जिला सह संयोजक दीपक,जिला सह संयोजक इशांत महरा, बजरंग दल के सीनियर नेता संजय शर्मा,नगरसंयोजक मोहित जस्सल,जिला प्रभारी चंद्रमोहन भोला,पवन शर्मा,हनी कुमार,अजय कुमार,मुकुल अरोड़ा,राजेश शर्मा,सोनू गुप्ता, संदीप अग्रवाल,मनी महाजन,पवन शर्मा शेखूपुर,राजकुमार अरोड़ा,विजय ग्रोवर,राकेश शर्मा,पंकज गोयल,राजकुमार शेखूपुर आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें