पहले भी कई बार हो चुका हमला ,
चिट्ठी लिख जान से मारने की भी दी जा चुकी धमकी
कपूरथला 4 फरवरी : देर रात कपूरथला में एक अज्ञात युवक द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए कपूरथला प्रैस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता एडवोकेट की गाड़ी पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी उनके बड़े भाई रोहित गुप्ता चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक रोहित गुप्ता किसी शादी के फंक्शन से रात के 10.30 बजे घर को आ रहे थे तो एक सफेद रंग की बिना नंबर की नयी स्विफ्ट कार शहीद भगत सिंह चौंक से पीछे लग गई ओर उसने मॉडल टाउन चौंक में उनकी मोहिंद्रा थार नंबर पी बी 09 ए एन 0011 के आगे लगा दी और बेस बाल से हमला कर ड्राइवर साइड के शीशे तोड़ दिए। शोर की आवाज सुन जैसे ही आस पास के लोग इकट्ठे हुए बिना नंबर की नयी सफेद रंग की स्विफ्ट कार चालक वहां से भाग गया।मौके पर थाना सिटी प्रभारी अमन नाहर ने पहुंच कर जांच की ओर सीसीटीवी खंगालने की बात कही। रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह उक्त कार चालक को न तो पहचानते न कभी पहले मिले । उन्हें शक है कि उसे लगा कि गाड़ी उनके भाई सुकेत गुप्ता एडवोकेट चला रहे ओर वह अकेले है या वो गाड़ी पहचानता था इस लिए उसने बिना कुछ पूछे सीधा गाड़ी पर हमला कर दिया। मौके पर ह्यूमन राइट्स प्रैस क्लब के सीनियर वाइस प्रधान राजिंदर राजू , जर्नल सेक्रेटरी सुनील जग्गी , सरपरस्त बी एन गुप्ता , सीनियर पत्रकार साजन खोसला ने पहुंचे और उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रधान सुकेत गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यह 5-6 बार है जब उनको या उनके परिवार को टारगेट कर हमला किया। इससे पहले 18फरवरी 2022 की चुनावों से दो दिन पहले उन पर हमला किया गया तब वह बेहोश हो गए थे तब तत्कालीन अतिरिक्त एस एच ओ हरजिंदर सिंह ने उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया था। एस एस पी कंवरदीप के समय उन्हें लिखित में जान से मारने की धमकी दी थी ,तब भी कपूरथला प्रैस क्लब ने शिकायत दी थी। इसी प्रकार उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी को दो बार हमला कर तोड़ गये थे। कपूरथला वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एस एस पी कपूरथला से मांग की है कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है और उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करवाए जाये।










