पंजाब पुलिस ने ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

 

 

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खुफिया सूचनाओं के आधार पर अभियान चलाकर सीमा पार से संचालित ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान फिरोजपुर पुलिस ने एक इंटेलिजेंसआधारित ऑपरेशन के तहत सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट में इस कार्रवाई की जानकारी दी। डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मंगलवार को लिखा, “एक इंटेलिजेंसआधारित ऑपरेशन में फिरोजपुर पुलिस ने एक सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, गांव चंडीवाला, पीएस सदर फिरोजपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसके संबंध पाकिस्तान स्थित तस्करों से हैं।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है और टीमें जांच कर रही हैं। डीजीपी ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य को नशा मुक्त, सुरक्षित और संरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इससे पहले 30 जनवरी को भी पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। डीजीपी ने इस संबंध में बताया था कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार संचालित नार्कोस्मगलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जो कुल 103 पैकेट्स में थी।
प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ था कि दोनों आरोपी अपने पाकिस्तानआधारित हैंडलर के साथ लगातार संपर्क में थे और सीमा पार से नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे। आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच में कई डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और चैट्स सामने आए, जो उनके आपराधिक नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। इस मामले में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और पुलिस द्वारा नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए आगेपीछे की कड़ियों की जांच जारी है।
पंजाब पुलिस की ओर से प्रदेश भर में की जा रही कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि पंजाब पुलिस सीमा पार से हो रही नशा तस्करी पर सख्त निगरानी रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए तकनीकी जांच, खुफिया इनपुट और फील्ड ऑपरेशनों को और तेज किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें