विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस

 

नई दिल्ली। संसद परिसर में बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों नेताओं के बीच यह टकराव उस समय हुआ जब कांग्रेस सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे, तो राहुल गांधी ने उन्हें कथित तौर परगद्दारकहकर संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हुए कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस कांग्रेस में जाओगे।राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और हाथ मिलाने से इनकार करते हुए कहा कि राहुल गांधीदेश के दुश्मनहैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, हालांकि स्थिति जल्द ही संभाल ली गई।इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं की ओर से एकदूसरे पर आरोपप्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। संसद परिसर में हुई इस घटना ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें