कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत

 

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानूनव्यवस्था बलों से झड़प हो गई। इस प्रदर्शन में नौ लोगों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी एधी रेस्क्यू सर्विस ने दी है।जानकारी के अनुसार, शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकीइस्राइली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद गुस्सा भड़का। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास की ओर कूच किया और प्रवेश करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितरबितर किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें