तरनतारन के लॉ कॉलेज में सरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या

 

तरनतारन में बेहद खौफनाक घटना हुई है। तरनतारन के लॉ कॉलेज में सोमवार को एक सरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी उसी बंदूक से शूट कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है। जबकि आरोपी युवक प्रिंस राजसिंह था, जो नौशहरा पनुआ का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। क्लारूम में मौजूद छात्राओं कमरे से बाहर की तरफ दौड़ी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस भी इसी कॉलेज का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज को सील कर दिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिवार के सदस्य भी कॉलेज पहुंच गए हैं। लॉ कॉलेज में हुई इस बड़ी घटना के पीछे बड़े सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे युवक पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंच गया। क्या कॉलेज में सुरक्षा कर्मी नहीं थे। आरोपी युवक पिस्टल लेकर क्लासरूम तक पहुंच गया था। पहले उसने युवती के सिर पर गोली मारी। फिर दोबारा पिस्टल लोड की और अपनी कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से वहीं गिर गया। क्लासरूम में खून बिखर गया। घटना के बाद संदीप कौर की लाश कॉलेज के क्लासरूम में पड़ी रही, जिससे कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दूसरी ओर, मृतका का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन फिलहाल फरार है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें