श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अमर शहादत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए नतमस्तक : हरमीत सिंह कालका

 

नई दिल्ली 25 नवंबर, 2025

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहादत के अवसर पर अडिग और निर्भीक खड़े रहे महान गुरसिख — भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दियाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाल क़िला मैदान में आयोजित हो रहे इस विशाल समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत पूर्ण श्रद्धा, कीर्तन के सुरों और गुरबाणी की पावन रोशनी से हुई।

 

आज के पवित्र समागम के दौरान देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अतुलनीय शहादत को नमन करते हुए हाजिरी भरी और गुरु घर की कृपा, आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इसके साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सहित दिल्ली कैबिनेट के सभी सदस्य तथा रेल मंत्री श्री रवनीत बिट्टू ने भी समारोह में शामिल होकर संगत के साथ स्मरण किया और गुरु साहिब की त्यागमयी वाणी से आध्यात्मिक प्रकाश ग्रहण किया।

 

लाल क़िले के इस आध्यात्मिक वातावरण को संगत की अटूट श्रद्धा, सेवा और समर्पण ने और अधिक आलोकित कर दिया है। हर ओर “सरबत दा भला” का विनम्र और विश्वव्यापी संदेश गूंज रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें