Tribune Times

Tribune Times

सुरक्षा बलों ने तीन किलो 945 ग्राम अफीम, चार किलो 602 ग्राम आइस ड्रग और दो पिस्तौल बरामद किए

SHARE:

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मामलों में तीन किलो 945 ग्राम अफीम, चार किलो 602 ग्राम आइस ड्रग और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक ड्रोन भी बरामद किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। पहले मामले में सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये पैकेट फेंके जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। उप निरीक्षक राजबीर सिंह की मौजूदगी में एक पैकेट बरामद किया गया। जांच के दौरान उस पैकेट से 535 ग्राम अफीम और एक ड्रोन बरामद हुआ। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।दूसरे मामले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम को एक संदिग्ध युवक के आने की सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अटारी के मोहल्ला महंतपुरा निवासी अमृतपाल सिंह को काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 360 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।तीसरे मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक पर आ रहे एक युवक को रोका। पुलिस को देखकर युवक ने एक भारी लिफाफा फेंक दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया जिसकी पहचान गांव रणीके निवासी अरशदीप सिंह के रूप में हुई। फेंके गए लिफाफे की जांच करने पर उसमें से चार किलो 602 ग्राम आइस बरामद हुई। इसके अलावा चौथे मामले में सीमा सुरक्षा बल की 100 बटालियन ने थाना लोपोके पुलिस को एक पैकेट सौंपा। उस पैकेट की जांच करने पर उसमें से तीन किलो 50 ग्राम अफीम और दो पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद किए गए।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें