Tribune Times

Tribune Times

रक्तदान करें,जिंदगी बचाएं,नरेश गोसाई की युवाओं से बड़ी अपील,बोले- जरूरतमंदों के लिए आगे आएं

SHARE:

कपूरथला()विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा 29 नवंबर को आयोजित किएजा रहे देश के महान शहीदों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का निमंत्रण पत्र विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्क्षय अशोक बावा व बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद यादव से स्वीकार करते हुए सत्यनारायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई लोगों से रक्तदान करने की अपील की।उन्होंने खास तौर पर युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा।नरेश गोसाई ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।उन्होंने रक्तदाताओं की तारीफ करते हुए उन्हें समाज के लिए जीवन बचाने वाले लोगों का दूत बताया।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले लोगों की सेवा और इंसानियत सराहनीय है।रक्त की एक बोतल किसी मरीज के साथ-साथ उसके पूरे परिवार के लिए उम्मीद बन सकती है।नरेश गोसाई  ने कहा कि हादसों,बड़ी सर्जरी और दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज में खून की जरूरत होती है।ऐसे समय में अस्पतालों के पास पर्याप्त मात्रा में रक्त होना बहुत जरूरी है।इसके लिए नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान होना चाहिए।नरेश गोसाई ने युवाओं और आम लोगों से रक्तदान के महत्व के बारे में दूसरों को भी बताने की अपील की।उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर ऐसा समाज बनाने की कोशिश करनी चाहिए,जहां लोग जरूरत के समय रक्तदान के लिए आगे आएं।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा,आइए रक्तदान करें और जीवन बचाएं।उन्होंने कहा शहर में कई जगह रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।सरकारी अस्पतालों के साथ गैर-सरकारी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों की मदद से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस लिए सभी को आगे आना चाहिए।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें