Tribune Times

Tribune Times

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 4 दिसंबर को कपूरथला में करेंगे लोक मिलनी-दलजीत राजू

SHARE:

मुख्यमंत्री मान 4 दिसंबर को पुराणी कचहरी चौक पर   करेंगे लोक मिलनी और लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

कपूरथला()पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लगातार की जा रही लोक मिलनी प्रोग्राम के तहत अब लोक मिलनी प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के गांवों में आयोजित करने की योजना पर काम कर रहे हैं।पंजाब विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,राज्य में राजनीतिक माहौल भी गरमा रहा है।आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के प्रति अधिक आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति बना रही है।इसी के तहत राज्य के बड़े राजनीतिक नेताओं के गड़ो में जनसभाएं आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कपूरथला पहुंचेंगे और जनसभा करेंगे। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह राजू,आप हलका प्रभारी दविंदरपाल सिंह हंसपाल रंगा, उपायुक्त आकाश बंसल,एसएसपी गौरव तुरा और वरिष्ठ अधिकारिओ ने पुराणी कचहरी चौंक पहुंचे और कार्यक्रम स्थल एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। दलजीत राजू ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दोपहर करीब 2 बजे कपूरथला पहुंचेंगे और क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात करेंगे।इस दौरान उन्हें जनता की समस्याओं,सुझावों और मांगों के बारे में जानकारी मिलेगी।उन्होंने बताया कि जनसभा में मुख्यमंत्री पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों और जनता की सुविधा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों के शामिल होने की संभावना है।ये जनसभाएं जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने और उनकी समस्याओं को करीब से जानने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें