पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बड़ा एलान हुआ है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता में इसका एलान किया। इस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं।शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस संयुक्त आयोजन का हिस्सा हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सभी को गुरु पर्व की बधाई। हमारे राष्ट्रीय साहब के नेतृत्व में आज अभी-अभी एक बैठक हुई है और उसमें अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने बैठकर एक फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा का चुनाव भाजपा और अकाली दल दोनों मिलकर लड़ेंगे और आज से अकाली दल NDA के साथी के रूप में राजनीति में काम करेंगे….” अकाली दल हमारा सबसे पुराना साथी रहा है। छह साल बाद एक बार फिर से शिअद की एनडीए गठबंधन में वापसी हुई है। शाह ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि पंजाब से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा।31 दिसंबर 2029 तक पंजाब नशा मुक्त होगा।









