Tribune Times

Tribune Times

भाजपा-अकाली गठबंधन पर केजरीवाल बोले- ये लोग सत्ता के लिए कभी एक साथ आ जाते हैं, और फिर अलग हो जाते हैं

SHARE:

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

 

बीजेपी–अकाली दल गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन आया है। केजरीवाल ने कहा है कि यह लोग सत्ता के लिए एकसाथ आ जाते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, “ये लोग सत्ता के लिए साथ आ जाते हैं और फिर अलग हो जाते हैं और फिर एक साथ आ जाते हैं।”अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पूरा पंजाब देख सकता है कि पिछले पांच सालों में भगवंत मान ने कैसे मेहनत से काम किया है ताकि पिछले 70-75 सालों में पंजाब को हुए नुकसान को ठीक किया जा सके।अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी इस गठबंधन को लेकर बीजेपी अकाली दल पर तीखा प्रहार किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भाजपाईयों ने ही किसान आंदोलन के दौरान किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी तक कह दिया था और अकाली दल ने उन्हीं से गठबंधन कर लिया अब उन्हें पंजाब की जनता को जवाब देना होगा।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें