Tribune Times

Tribune Times

डेरा ब्यास की जमीन के विवाद को लेकर चली गोलियां, एक सेवादार की मौत

SHARE:

 

अमृतसर के कस्बा ब्यास के गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर डेरा ब्यास की खेती वाली जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गोलियां चलने से एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह और घायल की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायल को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक, दोनों सेवादार शनिवार को डेरा ब्यास की जमीन पर खेतीबाड़ी के काम से गांव गाजीवाल पहुंचे थे। इसी दौरान युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। छह कनाल जमीन को लेकर युद्धबीर सिंह कब्जा करने की फिराक में था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने सेवादारों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसपी देहात कंवलप्रीत चाहल ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा, उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से हथियार और काफी संख्या में कारतूस भी बरामद किए।एसएसपी ने बताया कि जब आरोपी युद्धबीर सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने पुलिस की गाड़ी के अंदर ही एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी की टांग जख्मी हो गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें