किसी भी संगठन व पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी का सबसे बड़े पदाधिकारी होता है-नरेश पंडित
कहा-समाज सेवा में जुटे युवाओं को संगठित करने की जरूरत
कपूरथला
बजरंग दल से अपना सामाजिक जीवन शुरू कर विरासती शहर के साथ साथ पुरे पंजाब में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले और बजरंग दल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए समाज सेवा के कार्यो को जारी रखने वाले बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक चेतन सूरी को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्क्षय नियुक्त किए जाने पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा मंदिर धर्मसभा में बजरंग दल के जिलाध्क्षय आनंद यादव के नेतृत्व में एक कार्यकर्म का आयोजन कर लडुओ से मुंहमीठा करवाकर केसरी पटका भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया,तथा उनके सफल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अध्क्ष्य नरेश पंडित ने कहा कि जिनके खून में सामाजिक परिवर्तन और समाज को बेहतर बनाने का जुनून दौड़ता है वह अपने बुलंद हौसलों से इतिहास लिखते हैं,ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता है चेतन सूरी जो अपने दृढ़ संकल्प के साथ इस लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।वह सेवाभावी काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे और हमेशा समाज में कुछ परिवर्तन लाने की सोच को अपने जेहन में रखकर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ने लगे।जब-जब अवसर आया उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी और उस को बदलने के लिए जो कुछ भी उनको करना पड़े वह सब कुछ उन्होंने किया।नरेश पंडित ने कहा कि चेतन सूरी ने पहले भी बजरंग दल में रहते हुए संगठन के कार्यों को पूरी लग्न और मेहनत करते रहे हैं।उन्होंने बजरंग दल के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है।उन्होंने यकीन जताया कि चेतन बजरंग दल की तरह भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे।अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ेंगे।भाजपा के नव-नियुक्त जिलाध्क्षय चेतन सूरी ने नरेश पंडित सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओ का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वह भाजपा द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी लगन और निष्ठां से निभाएंगे व भाजपा को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।इस अवसर अवसर पर नरेश पंडित ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है।नरेश पंडित ने विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सीख देते हुए कहा कि किसी भी संगठन व पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी का सबसे बड़े पदाधिकारी होता है,क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत,लगन व निष्ठा की बदौलत ही पार्टी का प्रचार जन-जन तक पहुंचता है।उन्होंने कहा कि यह प्रत्यक्ष प्रमाणित है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत ही आज देश भर में बजरंग दल को हिंदुत्व की रक्षा,गौ रक्षा व सामाजिक कार्यो के लिए बड़े सम्मान से जाना जाता है।उन्होंने ने कहा कि बजरंग दल संगठन के लिए अनुशासन के लिए कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उद्देश्य समाज सेवा का कार्य करना है।नरेश पंडित ने कहा कि समाज में लगन व मेहनत से करने वाले ही भविष्य में बड़े पदाधिकारी बन सकते हैं।नरेश पंडित ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित रह कर काम करे।उन्होंने कहा कि बजरंग दल के लिए मेहनत से काम करने वाला कार्यकर्ता काम न करने वाले पदाधिकारी से भी बढ़ा होता है इसलिए बजरंग दल के लिए काम करना पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं दोनों के लिए जरूरी है।नरेश पंडित ने कहा है कि समाज को लेकर जिम्मेदारी का एहसास होने के साथ ही आज समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।हालांकि, यह अब भी असंगठित होकर कार्य कर रहे हैं।जिसके कारण समाज में ज्यादा सकारात्मक बदलाव नहीं दिख रहा है।ऐसे में अधिक से अधिक युवाओं को समाज से जोड़ना और उन्हें संगठित करना वक्त की जरूरत है।उन्होंने कहा कि सेवा का दायरा बढ़ाते हुए आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के बीच जाना होगा।उन्होंने खासतौर पर दलित व आदिवासी समाज का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब भी समाज में पिछड़े हुए हैं।इनके बीच जाकर कार्य करते हुए इन्हें इस स्थिति में लाना चाहिए कि यह दूसरों की सेवा के लिए आगे आ सकें।उन्होंने सामाजिक संगठनों से सेवा संगम से जुड़कर समाज सेवा का कार्य आगे बढ़ाने की अपील की।इस अवसर पर आरएसएस के बलविंदर सिंह, सनातन धर्मसभा के अध्क्ष्य सुभाष मकरंदी,सनातन धर्म सभा के महासचिव विजय खोसला,भाजपा के सीनियर नेता यश महाजन,गौशाला कमेटी के अध्क्ष्य राकेश चोपड़ा,विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जोगिंदर तलवाड़,जिलाध्क्षय अशोक बावा,विहिप नेता जीवन प्रकाश वालिया,जिला सत्संग प्रमुख मनमोहन जोशी,बजरंग दल के प्रदेश नेता संजय शर्मा,जिला संयोजक आनंद यादव,जिला सह चंदन शर्मा,जिला सह संयोजक इशांत मेहरा,जिला सह संयोजक गुलशन महरा,नगर संयोजक मोहित जस्सल,बावा पंडित, समाज सेवक संजीव बजाज,विक्रम अरोड़ा,रविंदर अरोड़ा, रमेश,बजाज,आशीष,ऋतिक,राज,रवि,अभिषेक,आशीष,रोनित,आशीष ठाकुर,हनी,मनीष बजरंगी,राजू सूद,राजकुमार अरोड़ा,विजय ग्रोवर,धीरज बजाज,राजेश शर्मा,अमनप्रीत छाबड़ा,आदि ने भी नव-नियुक्त भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सूरी की बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।








