Tribune Times

Tribune Times

सरकारी विभागों के बकाया बिजली बिलों से पंजाब की वित्तीय व्यवस्था पर बढ़ रहा बोझ-राजिंदर राजू

SHARE:

 

कपूरथला

 

पंजाब सरकार पर सरकारी विभागों के बढ़ते बिजली बिल बकायों को लेकर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा के जिला उपाध्क्षय राजिंदर राजू ने कहा कि यदि सरकारी विभागों पर हजारों करोड़ रुपए के बिजली बिल बकाया हैं,तो इसका सीधा असर राज्य की आर्थिक व्यवस्था और बिजली वितरण प्रणाली पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों पर सख्ती करने से पहले अपने विभागों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।राजिंदर राजू ने कहा कि जब कोई आम उपभोक्ता एक-दो माह तक बिजली का बिल जमा नहीं करता तो उसका कनैक्शन काटने तक की कार्रवाई कर दी जाती है,लेकिन सरकारी विभागों के बड़े बकायों के मामले में वर्षों तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विभागों पर भारी बकाया लंबे समय तक बना रहता है तो इसका बोझ अंततः बिजली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ता है।इस लिए सरकार को चाहिए कि वह सभी विभागों के बकाया बिजली बिलों का चरणबद्ध भुगतान सुनिश्चित करे और भविष्य मैं ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो,इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करे।राजिंदर राजू ने कहा कि भाजपा हमेशा पारदर्शी प्रशासन,वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही की पक्षधर रही है।यदि आम नागरिकों से समय पर बिल जमा कराने की अपेक्षा की जाती है,तो सरकारी विभागों को भी उसी मानक का पालन करना चाहिए।उन्होंने अंत में कहा कि पंजाब की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राजनीतिक प्रचार से अधिक आवश्यक वित्तीय जिम्मेदारी,पारदर्शिता और समय पर भुगतान की संस्कृति है।इससे न केवल बिजली कंपनियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी,बल्कि प्रदेश के लोगों को भी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें