Tribune Times

Tribune Times

विरासती शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर,बदबू से बुरा हाल

SHARE:

 

सरकार सफाई कर्मचारियों की यूनियन से मिलकर बातचीत से करे समाधान-बजरंग दल

 

 

शहर में आधुनिक भूमिगत सीवरेज व स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली जरूरी-अशोक/आनंद

 

 

कपूरथला शहर के अंदरूनी इलाको में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लगातार कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है।जिस सबंधी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने रोष व्यक्त किया।विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री अशोक कुमार व बजरंग दल के जिलाध्क्षय आनंद यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की गलियों, बाजारो और मोहल्लों में कूड़ा लगातार इकट्ठा होता जा रहा है,जिस वजह से काफी दुर्गंध भी उठ रही है और बीमारी फैलने की आशंका भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।इसका कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।अशोक कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की नाकामी की तस्वीरें इस समय साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।विरासती शहर इस समय कूड़े के ढेर पर खड़ा है।सफाई कर्मचारी,सीवरेजमैन,माली,बेलदार सभी कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे ,बाहर सड़कों पर पब्लिक परेशान हो रही है,जिसके घर के बाहर या अंदर सीवरेज की दिक्कत आ रही है और मुलाजिम न होने के चलते समाधान नहीं हो रहा है उसके लिए स्थिति नर्क के सामान बनी हुई है।सरकार को सफाई कर्मचारियों की यूनियन से मिलकर बातचीत करनी चाहिए और इसका समाधान करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सफाई मुलाजिमों के बिना शहर की सफाई नामुकिन है,परंतु मौके की सरकार इनके हकों पर डाका मार रही है और इनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।उन्होंने कहा पुरे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।बदबू और मच्छरों की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे।शहर की कोई ऐसी गली नहीं है जहां कचरे के बड़े ढेर नहीं लगे हुए हैं।स्थिति यह है कि इन कचरे के ढेरों की वजह से उड़ने वाली दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर रही है।वहीं इन कचरे के ढेरों की वजह से मच्छरों की समस्या बढ़ गई है,जिससे शहरवासी परेशान है।मच्छरों के डंक से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।लोग बीमार हो रहे हैं।जबकि अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।आनंद यादव ने कहा कि शहर के स्थायी विकास के लिए आधुनिक भूमिगत सीवरेज एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली का निर्माण अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में शहर कई बाजारों, मुख्य सड़को और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो जाती है।इसका मुख्य कारण पुरानी एवं अपर्याप्त सीवरेज व्यवस्था तथा वर्षा जल निकासी के लिए अलग प्रणाली का अभाव है।इससे व्यापार प्रभावित होता है,लोगों की आवाजाही बाधित होती है,सड़कें टूट जाती हैं और गंदा पानी सड़कों व दुकानों में घुसने से लोगों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है।उन्होंने  कहा कि एक विकसित,स्वच्छ और व्यवस्थित कपूरथला  केवल खानापूर्ति वाली सड़कें बनाने से नहीं,बल्कि मजबूत भूमिगत आधारभूत ढांचे से संभव है।उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों के हित में इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता देकर शीघ्र अमल में लाया जाए,ताकि भविष्य में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

 

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें