नई दिल्ली 1 अगस्त, 2026:
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका एवं सरदारनी मनप्रीत कौर कालका ने अपने सुपुत्र जसराज सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जसराज सिंह को एक नेक, विनम्र, संस्कारी और जिम्मेदार युवा के रूप में आगे बढ़ते देखना उनके जीवन का सबसे बड़ा सुख तथा वाहेगुरु जी का अनमोल आशीर्वाद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसराज सिंह अपने उच्च आदर्शों, सेवा-भाव और परिश्रम के बल पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई सफलताएं प्राप्त करेगा तथा नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
सरदार हरमीत सिंह कालका एवं सरदारनी मनप्रीत कौर कालका ने श्री गुरु साहिब जी के चरणों में अरदास करते हुए कामना की कि वाहेगुरु जसराज सिंह को सदैव चढ़दी कला में रखें, उत्तम स्वास्थ्य, उच्च विचार, विवेक, दीर्घायु तथा गुरु घर और मानवता की सेवा करने का सामर्थ्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की असीम कृपा सदा उस पर बनी रहे तथा उसका जीवन खुशियों, सफलताओं और गुरमत की ज्योति से सदैव आलोकित रहे।









