नई दिल्ली, 1 अगस्त, 2026:
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने डीएसजीएमसी के सदस्य सरदार सुखबीर सिंह कलरा को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सरदार कालका ने अरदास की कि अकाल पुरख तथा श्री गुरु साहिब जी सरदार सुखबीर सिंह कलरा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, निरोग जीवन तथा सेवा का और अधिक बल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से वे सदैव चढ़दी कला में रहें तथा पंथ, समाज और संगत की निस्वार्थ सेवा करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सरदार सुखबीर सिंह कलरा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक समर्पित सदस्य हैं, जो गुरु घर की सेवा तथा संगत के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर डीएसजीएमसी परिवार ने उनके सुखमय, सफल एवं चढ़दी कला से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।









