कपूरथला——विरासती शहर के समाज सेवी विजय छाबड़ा’ कुणाल सूद,कुशल सूद के नेतृत्व में वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं की एक बस को ब्लाक कांग्रेस के अध्क्ष्य दीपक सलवान,जिला उपाध्क्षय कुलदीप सिंह,हल्का विधायक राणा गुरजीत सिंह के पिए मणि मांगट,दीप्ती मेयर मास्टर विनोद सूद,सुरिंदर सिंह वालिया,नरेन वशिष्ट ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया। मथुरा वृंदावन, गोकुल,बरसाना,गोवर्धन पर्वत,नंदगांव,कृष्ण जन्मभूमि,बांके बिहारी मंदिर,निधिवन,प्रेम मंदिर,इस्कॉन टेंपल होते हुए मथुरा वृंदावन पहुंचेंगे।इस दौरान कुलदीप सिंह ने कहा कि मथुरा वृंदावन करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।मथुरा वृंदावन में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं।उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में धार्मिक यात्रा का विशेष महत्व है।धार्मिक यात्रा से मन शुद्ध होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं से लोगों को धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और नए स्थान पर भ्रमण से नई नई जानकारियां प्राप्त होती हैं।