कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी किया दावा

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को राज्य में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि दिल्ली में चुनावी हार के बाद आप विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ देंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करने वाले हैं। इसी को लेकर रंधावा ने कहा कि ये सीएम अब पंजाब में काम नहीं करेंगे। पंजाब की हालत, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था सबसे खराब है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अब उन्हें (आप) समझ आ गया है कि दिल्ली में उनका काम खत्म हो गया है। पंजाब में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे और कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके (आप) विधायक सभी पार्टियों के संपर्क में हैं। हम सब उनके संपर्क में हैं। मध्यावधि चुनाव होने वाला है। भगवंत मान न कांग्रेस में जाएंगे, न बीजेपी में, घर जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करेंगे। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष की अटकलों के बीच हो रही है। हालांकि, ‘आप’ सांसद मलविंदर सिंह कंग ने असंतोष की खबरों को तवज्जो न देते हुए मंगलवार की बैठक को ‘‘नियमित रणनीति सत्र’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में इस तरह की प्रक्रिया आम है। भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप विधायक, अरविंद केजरीवाल से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।’’

Leave a Comment