* अनीता सोम प्रकाश ने भी दी भाजपाईयों को जीत की बधाई
ट्रिब्यूनटाइम्सन्यूज
फगवाड़ा 8 फरवरी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड जीत की खुशी में आज फगवाड़ा के भाजपाईयों ने हदियाबाद क्षेत्र में लड्डू बांट कर अपनी खुशी प्रदर्शित की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीत सोम प्रकाश ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर समूह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जीत की खुशी सांझी की। इस दौरान वार्तालाप में भाजपा नेत्री शिल्पा चड्ढा एवं नितिन चड्ढा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बेईमानों की पार्टी को धूल चटाई है। अब दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी और देश की राजधानी का समग्र विकास होगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि यमुना नदी बहुत जल्दी गंगा मैय्या की तरह स्वच्छ होगी और देश की राजधानी विश्व की सबसे खूबसूरत राजधानी बनेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।