Tribune Times

Tribune Times

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में डीएसजीएमसी की एक और पहल

SHARE:

 

गुरुद्वारा बाला साहिब में अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत

 

नई दिल्ली, 21 अगस्त, 2026

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि आज गुरुद्वारा बाला साहिब स्थित गुरु हरिकृष्ण अस्पताल में अत्याधुनिक कार्डियक कैथेटराइजेशन लेबोरेटरी (कैथ लैब) की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गुरु चरणों में अरदास की गई कि यह सुविधा हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए जांच, उपचार और आवश्यकता अनुसार स्टेंट डालने सहित आधुनिक हृदय संबंधी सेवाओं का माध्यम बने।

सरदार कालका ने इस अवसर पर आदित्य बिरला समूह की कंपनी का दिल से धन्यवाद किया, जिसकी ओर से संगत की सेवा के लिए यह मशीन उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े पांच से छह करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई यह कैथ लैब गुरुद्वारा साहिब से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सरदार कालका ने कहा कि गुरुद्वारा बाला साहिब में पहले से ही 50 बिस्तरों वाला गुरु हरिकृष्ण अस्पताल जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इनमें सिटी स्कैन, डायलिसिस की निःशुल्क सेवा और ओपीडी जैसी मुफ्त सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दिन-प्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि संगत और जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उचित दरों पर उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि नई कैथ लैब में हृदय से संबंधित बीमारियों की आधुनिक तरीके से जांच और उपचार किया जा सकेगा। इस सुविधा के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को स्टेंट डालने जैसी आवश्यक हृदय संबंधी प्रक्रियाओं की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं संगत के लिए उचित दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि आधुनिक हृदय उपचार आम लोगों की पहुंच में आ सके।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें