पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में फिरोजपुर निवासी मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कपूरथला से 4G कनेक्टिविटी वाले चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए गए हैं।शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर संवेदनशील स्थानों में 4G कनेक्टिविटी वाले चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी लगा रहा था।जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर ये सोलर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था, ताकि संवेदनशील जगहों, विशेषकर सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों की निगरानी की जा सके। इन कैमरों से लाइव फुटेज मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित ‘काउंटर इंटेलिजेंस‘ इकाई ने कपूरथला से चीन निर्मित 4जी कनेक्टिविटी वाले सौर ऊर्जा संचालित सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं। यादव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के रूप में हुई है।उन्होंने ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील जगहों की निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पाकिस्तान स्थित संचालकों को सीधे तौर पर वीडियो भेज रहा था।इस संबंध में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है, जिसमें इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और आगे–पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आईएसआई समर्थित जासूसी मॉड्यूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज ही जा चुकी है।













