Tribune Times

Tribune Times

रोपड़ में सात वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या

SHARE:

रोपड़ जिले के एक गांव में बीती रात एक सात वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में बिहार निवासी प्रवासी मजदूर अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय कुमार ने बच्ची को 10 रुपये के कुरकुरे का पैकेट देकर बहलाया और उसे गांव के पास जंगल में ले गया।जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय कुमार ने बच्ची को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। रोपड़ पुलिस ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें