Tribune Times

Tribune Times

कपूरथला के परमजीत सिंह घुम्मण की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

SHARE:

कपूरथला के कस्बा भुलत्थ के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परमजीत सिंह घुम्मण उर्फ पम्मा (35) पुत्र स्वर्गीय करनैल सिंह घुम्मण, निवासी भुलत्थ के रूप में हुई है।मृतक के चाचा दविंदर सिंह घुम्मण निवासी भुलत्थ ने बताया कि बीती रात अमेरिका से फोन के जरिए परिवार को सूचना मिली कि परमजीत सिंह पम्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परमजीत काम से वापस लौटने के बाद अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।दविंदर सिंह के अनुसार, अभी तक हत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही वारदात के पीछे के कारणों का पता चल पाया है। अमेरिकी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि परमजीत सिंह ने बचपन में ही अपने माता–पिता को खो दिया था। वह करीब 10 साल पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था। वहां वह कैलिफोर्निया में काम करता था। विदेश में परिवार का सहारा बने परमजीत सिंह की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्यों का रो–रोकर बुरा हाल है। वहीं, परमजीत की मौत की खबर भुलत्थ पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, परिचितों और इलाके के लोगों की ओर से परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें