Tribune Times

Tribune Times

– भास्कर के पत्रकार चंद्रशेखर कालिया की माता संतोष कालिया का निधन, लक्ष्मी नगर स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया

SHARE:

 कपूरथला

पत्रकार चंद्रशेखर कालिया की माता संतोष कालिया का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। संतोष कालिया का अंतिम संस्कार रविवार बाद दोपहर 1 बजे लक्ष्मी नगर स्थित श्मशानघाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों और शहर की विभिन्न हस्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

                अंतिम संस्कार के दौरान राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परमात्मा से परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और धैर्य प्रदान करने की अरदास की।

                इस मौके पर शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि माता का निधन परिवार के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ बना रहता है। रस्म उठाला मंगलवार सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान प्राचीन पंच मंदिर कोतवाली रोड में संपन्न होगी।

                 इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शहरी प्रधान व पार्षद दीपक सलवान, अकाली दल वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज जगजीत सिंह जग्गा बाबा, डॉ.बीआर अंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान गुरमुख सिंह ढोट, नरेश पंडित, डॉ.एचएस बावा, डॉ.सैमुअल, नरेश कद, गोपाल कृष्ण, साहिल गुप्ता, गोल्डी, मनी, आनंद मोहन उप्पल, अमन बहल, अमनदीप सचदेवा, मुनीश चोपड़ा, संदीप ओबराय, भाजपा नेता उमेश शारदा, पंडित सौरभ शास्त्री, रवि पाठक, गगन बहल, ओपी यादव के अलावा विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक व समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें