Tribune Times

Tribune Times

भाजपा पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी- केवल सिंह ढिल्लों

SHARE:

 

 

श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में जनता की पसंद बन रही है और पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या समेत कई अहम मुद्दे हैं, जिन्हें भाजपा प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी प्रदेश के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए अपनी नीतियां तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा का चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए जनता के बीच जाकर उनकी राय और अपेक्षाएं जानी जाएंगी, ताकि घोषणापत्र में प्रदेश के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया जा सके।
ढिल्लों ने दावा किया कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से निराश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां कर रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें