Tribune Times

Tribune Times

अंगदान व रक्तदान के लिए आगे आए लोग-उमेश शारदा

SHARE:

कपूरथला()विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के द्वारा 29 नवंबर को स्थानक मंदिर धर्मसभा में देश के महान शहीदों को समर्पित लगाए जा रहे विशाल खूनदान कैंप का निमंत्रण पत्र बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद यादव व जिला सह संयोजक गुलशन मेहरा द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमेन व सीनियर भाजपा नेता उमेश शारदा को दिया।इस अवसर पर उमेश शारदा ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता को बढ़ावा देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि हर साल खून की कमी की वजह से हजारों लोगों को जान गवांनी पड़ती है।उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए।रक्तदान की परंपरा मजबूत होने से हर साल हजारों जान बचाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि जिले में पिछले कुछ वर्षों में रक्तदाताओं की संख्या बढ़ी है,आज के युग में यह समाज का एक उज्ज्वल व चमकदार पक्ष है।उन्होने कहा कि समाज में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए उदार लोगों की कमी नहीं है लेकिन रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी जागरूकता के स्तर पर नियोजित तरीके से काम करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि 18 से 55 साल तक की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रूटीन जांच के बाद तीन महीने के बाद बार-बार रक्तदान कर सकता है।उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता,बल्कि इससे शरीर में परोक्ष रूप से रक्तशोधन हो जाता है,जिसका स्वास्थ्य पर अच्छा व सकारात्मक असर पड़ता है।उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और समाज में व्याप्त भ्रांतियों के कारण हम मौत के बाद अंगदान और नेत्रदान से कतराते हैं,जबकि दान करने में सभी का फायदा है।एक व्यक्ति अपने जीते जी लिवर का हिस्सा,एक किडनी,बोन मैरो और रक्तदान कर सकता है। किसी रोगी को ब्रेन डेड घोषित करने के बाद डॉक्टर्स का पैनल पीड़ित परिवार को मृतक के अंगों को डोनेट करने के लिए रिक्वेस्ट करता है,ताकि वे अंग जरूरतमंद लोगों में प्रत्यारोपित किए जा सकें।हार्ट,लिवर,किडनी,नेत्र आदि अंगों को दूसरे के शरीर मे प्रत्यारोपित कर उनके जीवन को रोशन किया जाता है।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें