केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू धमाके वाली जगह पर पहुंचे, कहा-पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं उपद्रवी

 

 

पटियाला। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को उस जगह पर पहुंचे, जहां पर जोरदार धमाका हुआ था। यह धमाका पटियाला के बथोनिया गांव के पास राजपुराशंभू रेल ट्रैक पर हुआ था। बिट्टू ने यहां आकर पूरी स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली धमाका नहीं था। निसंदेह यह एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल थे। इन लोगों का मुख्य उद्देश्य ही पंजाब को अस्थिर करना था। पंजाब की शांति को यह लोग भंग करना चाहते थे। हालांकि, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी जांच एजेसियां हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आईएसआई जैसे संगठन भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं। हालांकि, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी टीम ऐसा होने नहीं देगी।
केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि इस बात में कोई दो मत नहीं है कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसी वजह से इन लोगों की हमेशा से ही पंजाब में नापाक नजरें रहती हैं। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारी टीम हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। साथ ही, आज जिन लोगों ने पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश की, आज उनकी हालत कैसी है। यह बात किसी से छुपी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब हम सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करेंगे। पेट्रोलिंग बढ़ाएंगे, ताकि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। पहले ये लोग आमतौर पर इस तरह की कोशिश करते थे। वहीं, पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखने को मिल रहा है कि अब ये उपद्रवी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में जुटे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें