श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में जनता की पसंद बन रही है और पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है।









