Tribune Times

Tribune Times

प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कपूरथला में धूमधाम से मनाया श्री श्याम जन्मोत्सव

SHARE:

 

– भजन गायक रोहन हरवंशी बटाला ने भजनों से बाबा का किया गुणगान

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

कपूरथला

 

 

 श्री श्याम जन्मोत्सव पर प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर कपूरथला में धूमधाम से मनाया श्री श्याम जन्मोत्सव, भक्तों का हुजूम उमड़ा। जन्मदिन आ गया बाबा श्याम का…., हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा…, श्याम सलोने हैप्पी बर्थडे…, बधाई जन्मोत्सव की देने आया हूं…, श्याम सलोने तेरे धाम की शान निराली… भजनों को गाते हाथों में मोर पंख,  हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, खाटू बाबा सबकी सुनते है,चलो चले श्याम के दरबार के मधुर भजनों पर झूमते हुए भक्तजनों ने भगवान श्री खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई।  श्री रानी साहिबा मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा–अर्चना कराई। भव्य दरबार सजाया गया और भक्तजनों ने नतमस्तक होकर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरूआत भजन गायक रोहन हरवंशी बटाला ने की।   भजनों की अमृत वर्षा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक रोहन हरवंशी बटाला ने हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, मुझे तेरे नाम का सहारा चाहिए, सुबह और शाम बाबा के दर्शन चाहिए, सुनाकर तालियां बटोरीं। श्याम नाम गालो, सहारा मिलेगा, चलो सब खाटू दरबार, आदि भजन प्रस्तुत किए। इन पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक झूम रहे थे । फूलों की बौछार हुई। श्याम बाबा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। आदि भजनों पर परिसर में बैठे सैकड़ों भक्तजन झूम रहे थे, जैसे वह खाटू दरबार में प्रभु के सामने बैठ प्रभु जी का गुणगान कर रहे हो ऐसा आलोकिक नजारा प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर के प्रांगण में चल रहा था। चारों तरफ भगवान खाटू श्याम जी के नाम का सिमरन में भक्तजन मस्त थे। ऐसा लग रहा था कि खाटू श्याम भक्तजनों के सामने विराजमान है और भक्तजन प्रभु की वंदना कर रहे है। संकीर्तन मंडली की ओर से भजन वंदना कर माहौल को धार्मिक रंग में रंगा गया और भारी संख्या में भगवान खाटू श्याम जी के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ओर प्रभु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। शहर के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने धार्मिक समागम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा प्रभु जी के दर्शन किए। उक्त धार्मिक कार्यक्रम हरि इच्छा तक चला। कमेटी के महासचिव शशि पाठक ने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि श्याम बाबा से भक्त जो भी मांगता है, वो उन्हें लाखों–करोड़ों बार देते हैं, यही वजह है कि खाटू श्याम को लखदातार के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार खाटू श्याम को कलियुग में कृष्ण का अवतार माना जाता है। बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से है। ये पांडुपुत्र भीम के पोते थे। ऐसा कहा जाता है कि खाटू श्याम की शक्तियों और क्षमता से खुश होकर श्री कृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम से पूजने का वरदान दे डाला था। वनवास के दौरान, जब पांडव अपनी जान बचाते हुए इधर–उधर घूम रहे थे, तब भीम का सामना हिडिम्बा से हुआ। हिडिम्बा ने भीम से एक पुत्र को जन्म दिया जिसे घटोखा कहा जाता था। घटोखा से पुत्र हुआ बर्बरीक। इन दोनों को अपनी वीरता और शक्तियों के लिए जाना जाता था। जब कौरव और पांडवों के बीच युद्ध होना था, तब बर्बरीक ने युद्ध देखने का निर्णेय लिया था। श्री कृष्ण ने जब उनसे पूछा कि वो युद्ध में किसकी तरफ हैं, तब उन्होंने कहा था कि जो पक्ष हारेगा वो उसकी तरफ से लड़ेंगे। ऐसे में श्री कृष्ण युद्ध का परिणाम जानते थे और उन्हें डर था कि ये कहीं पांडवों के लिए उल्टा न पड़ जाए। ऐसे में कृष्ण जी ने बर्बरीक को रोकने के लिए दान की मांग की। दान में उन्होंने उनसे शीश मांग लिया। दान में बर्बरीक ने उनको शीश दे दिया, लेकिन आखिर तक उन्होंने अपनी आंखों से युद्ध देखने की इच्छा जाहिर की।श्री कृष्ण ने इच्छा स्वीकार करते हुए उनका सिर युद्ध वाली जगह पर एक पहाड़ी पर रख दिया। युद्ध के बाद पांडव लड़ने लगे कि जीत का श्रेय किसको जाता है, इसमें बर्बरीक कहते हैं कि श्री कृष्ण की वजह से उन्हें जीत हासिल हुई है। श्री कृष्ण इस बलिदान से काफी खुश हुए और उन्हें कलियुग में श्याम के नाम से पूजे जाने का वरदान दे दिया। ऐसा कहा जाता है कि कलयुग की शुरुआत में राजस्थान के खाटू गांव में उनका सिर मिला था। कहते हैं ये अद्भुत घटना तब घटी जब वहां खड़ी गाय के थन से अपने आप दूध बहने लगा था। इस चमत्कारिक घटना को जब खोदा गया तो यहां खाटू श्याम जी का सिर मिला। लोगों ने सर्वसम्मति से एक पुजारी को सिर सौंपने का फैसला किया। इसी बीच क्षेत्र के तत्कालीन शासक रूप सिंह को मंदिर बनवाने का सपना आया। इस प्रकार रूप सिंह चौहान के कहने पर इस जगह पर मंदिर निर्माण शुरू किया गया और खाटूश्याम की मूर्ति स्थापित की गई। 1027 ई. में रूप सिंह द्वारा बनाए गए मंदिर को मुख्य रूप से एक भक्त द्वारा मॉडिफाई किया गया था। दीवान अभय सिंह ने 1720 ई. में इसका पुनिर्माण कराया था। इस प्रकार मूर्ति को मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित किया गया। मंदिर का निर्माण पत्थरों और संगमरमर का उपयोग करके किया गया है। द्वार सोने की पत्ती से सुशोभित है। मंदिर के बाहर जगमोहन के नाम से जाना जाने वाला प्रार्थना कक्ष भी है। खाटू श्याम का मंदिर जयपुर से 80 किमी दूर खाटू गांव में मौजूद है। इस अवसर पर प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक , कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मंदिर के सचिव कपिल वालिया, , मोहित गुप्ता, साहिल गुप्ता,  सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, विक्की गुप्ता, रछपाल सिंह, विकास गुप्ता, प्रदीप शर्मा, विक्की गुप्ता,  संजीव भारद्वाज, मनोज शर्मा, के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल थे। 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें