Tribune Times

Tribune Times

गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में पाठि सिंहों के लिए आधुनिक आवास का उद्घाटन

SHARE:

पाठि सिंहों की सुविधाओं और सुखद जीवन के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी प्रतिबद्ध: कालका एवं काहलों

नई दिल्ली, 20 नवंबर, 2026 (मनमोहन सिंह) — दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वालों के विशेष सहयोग से गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में पाठि सिंहों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए आवास का निर्माण करवाया गया है। यह पवित्र धार्मिक स्थल दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन चरणों की छोह प्राप्त होने के कारण विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखता है।

इस आवास का शुभ उद्घाटन आज बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वालों ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में अरदास करने के उपरांत किया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरुद्वारा साहिबानों में सेवा निभाने वाले पाठि सिंहों को बेहतर एवं आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध करवाना दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस नए आवास के निर्माण से पाठि सिंहों को रहने के लिए आरामदायक वातावरण मिलेगा, जिससे वे और अधिक एकाग्रता एवं श्रद्धा के साथ गुरु घर की सेवा निभा सकेंगे।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दोनों नेताओं ने इस नेक कार्य में विशेष सहयोग देने के लिए बाबा बचन सिंह जी कार सेवा वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगत और गुरु घर की सेवा के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास सिखी सेवा, श्रद्धा और निष्ठा की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें