पंजाब में 333 नए गांव क्लीनिक खोलकर गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगी पंजाब सरकार-राजू
SHARE:
ट्रिब्यूनटाइम्सन्यूज
कपूरथला
पंजाब सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए राज्य में 333 नए पिंड(गांव) क्लीनिक खोलने की घोषणा की है,जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 591 हो जाएगी।आम आदमी पार्टी के जिला अध्क्ष्य दलजीत सिंह राजू के अनुसार,यह कदम गांवों तक बुनियादी और मानक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और आम लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में 333 नए गांव क्लीनिक खोलने का फैसला एक महत्वपूर्ण कदम है।इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।दलजीत सिंह राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है।पहले से चल रहे 258 गांव क्लीनिकों के अलावा 333 नए क्लीनिक खोलने से ग्रामीण आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक लाभ मिलेगा।इससे लोगों को सामान्य बीमारियों के उपचार और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम होगी।उन्होंने कहा कि नवंबर महीने के अंत तक सभी जिला सिविल अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाने की घोषणा भी स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।इन सुविधाओं के शुरू होने से आम लोगों को महंगे मैडीकल टैस्ट करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा सरकारी अस्पतालों में आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।दलजीत सिंह राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।