रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य-अवि राजपूत
SHARE:
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा देश के महान शहीदों को समर्पित लगाए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर में हर कोई करे सहयोग
ट्रिब्यूनटाइम्सन्यूज
कपूरथला
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा 29नवंबर को मंदिर धर्मसभा में देश के महान शहीदों को समर्पित लगाए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर में शामिल होने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्क्ष्य अशोक बावा बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद यादव व जिला सह संयोजक गुलशन मेहरा के द्वारा कपूरथला हल्के के सेवादार व आजाद उमीदवार अवि राजपूत को निमंत्रण पत्र दिया गया।इस अवसर पर अवि राजपूत ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा 29 नवंबर दिन रविवार को देश के महान शहीदों को समर्पित लगाए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर में सभी को शामिल होकर रक्तदान कर समाज सेवा की मिशाल पेश करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सभी को जीवन में रक्तदान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।रक्तदान के लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि शहर की जनसंख्या का एक प्रतिशत यूनिट ब्लड बैंक में हमेशा उपलब्ध होना चाहिए जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्तकी कमी पूरी की जा सके।रक्त की कमी वालों के लिए जरूरत की पूर्ति जीवनदान जैसी है।इसे लेकर जहां कई संस्थाए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन रही है,वहीं प्रदेश की सामाजिक संस्थाएं भी इस में अहम भूमिका अदा कर रही है।अवि राजपूत ने रक्तदान को जीवन दान बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले दूसरे को जिंदगी देने जैसा पुण्य काम करते हैं।उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है।वहीं अवि राजपूत ने रक्तदान के प्रति लोगों की भ्रातियों को दूर करते हुए कहा कि हमारे शरीर में प्रत्येक चार महीने में नए ब्लड का निर्माण होता है।ऐसे में लोग ये न सोचें कि रक्तदान से शरीर में कोई कमी आ जाती है।उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद की कीमत होती है।इसका अहसास हमें तब होता है जब आपात स्थिति में इसकी आवश्यकता होती है।उन्होंने कहा कि हमें जब भी मौके मिले तो रक्तदान अवश्य करना चाहिए,क्योंकि रक्तदान से जरूरत पड़ने पर हम किसी दूसरे की जिंदगी को बचा सकते है।