Tribune Times

Tribune Times

2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, पंजाब में भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार-डा.राजीव भरद्वाज

SHARE:

गृह मंत्री अमित शाह के ऐलान के अनुसार पंजाब को नशामुक्त किया जाएगा-चेतन सूरी

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला

2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जहां विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है,वहीं कपूरथला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी चुनावी रणनीति और तैयारियों को लेकर भाजपा के जिला अध्क्ष्य चेतन सूरी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में सांसद एवं जिला कपूरथला के चुनाव प्रभारी डा.राजीव भरद्वाज व सह प्रभारी मनजिंदर सिंह मन्ना ने विशेष रूप से भाग लिया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद डा.राजीव भरद्वाज ने कहा कि आज पंजाब के हर कोने से भाजपा के पक्ष में आवाज गूंज रही है।लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितैषी नीतियों से अच्छी तरह परिचित हो चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 के चुनावों में भाजपा पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।सत्तापक्ष पर तीखे निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब का माहौल बेहद खराब हो चुका है और नशों ने राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है।नशों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें डराया धमकाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने जालंधर की धरती से ऐलान किया है कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त कर दिया जाएगा।राज्य में न तो कोई चिट्टा बेचने वाला बचेगा और न ही इसका सेवन करने वाला।उन्होंने कहा कि जिस तरह गृह मंत्री ने देश से नक्सलवाद का खात्मा करके दिखाया है,उसी तरह अब पंजाब भी चिट्टे के कोढ़ से मुक्त होगा।उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनना तय है।प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के कामकाज से परेशान है और अब बदलाव की उम्मीद कर रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जनता के सहयोग से पंजाब में मजबूत सरकार बनाएगी और प्रदेश को विकास की नई दिशा देगी।उन्होंने कहा कि किसी भी देश और राज्य की तरक्की के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था,बेहतर बुनियादी ढांचा और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर बेहद जरूरी हैं।केंद्र सरकार इन क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है,जिससे आम लोगों के लिए नए अवसर पैदा होते हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब में भी रोजगार,उद्योग,शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है।भाजपा प्रदेश के विकास,जनता की समस्याओं के समाधान और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अपनी नीतियों को लेकर जाएगी।इस अवसर पर चेतन सूरी ने कहा कि पंजाब के हालातों के चलते 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है।उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण,विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं,जिनका लाभ आम जनता तक पहुंचा है।भाजपा की राजनीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित,सुशासन और जनकल्याण है।केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर भुलत्थ विधान सभा हल्का विस्तारक नरेश चानना, कपूरथला विधानसभा विस्तारक चितर कुमार,फगवाड़ा विधान सभा विस्तारक रिपिन जैन,उमेश शारदा,यश महाजन,निर्मल सिंह नाहर,प्रदीप ठाकुर,अशोक माहला, जगदीश शर्मा,पियूष मनचंदा,पुष्प मिश्रा,बलजिंदर साबर, सौरव खुलर,रिंपी शर्मा,मधु सूद,सुखविंदर सिंह जिम्मी, निशान सिंह,गोरा गिल,सरवन सिंह,धर्मबीर बॉबी,राजेश सूरी आदि उपस्थित थे।

trfgcvkj.blkjhgfd
2
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें