सीनियर कांस्टेबल 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस ने किया काबू

 

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जैतो में तैनात सीनियर कांस्टेबल विक्रम शर्मा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई शिकायतकर्ता की पुख्ता शिकायत के आधार पर की गई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ एक झगड़े की शिकायत दर्ज हुई थी। इसी मामले में आरोपी कांस्टेबल उसे थाने ले गया और उसकी आल्टो कार थाने में खड़ी कर दी। इसके बाद कार छोड़ने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई पूरी बातचीत रिकॉर्ड की और रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस यूनिट फरीदकोट से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर अमनदीप कौर की अगुवाई में जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें