ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला, 26 अप्रैल:
जहां एक तरफ पंजाब की राजनीती में उथल पुथल हो रही वही नगर निगम के चुनावो के लेकर कपूरथला में एक बड़ा राजनितिक उल्ट फेर हुआ , गौरतलब है कि वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस की टिकट के तीन उमीदवार थे जिसमे रॉकी गुगनेजा ,राजिंदर राजू तथा सुरिंदर शर्मा उर्फ काका थे। व्ही रॉकी द्वारा आम आदमी पार्टी का पल्ला पकड़ लेने के बाद उसे वार्ड नंबर 25 से आम आदमी का उमीदवार बना दिया गया वही सूत्रों के मुताबिक काका और राजिंदर राजू के राणा गुरजीत सिंह ने 20 अप्रैल को अपने दफ्तर में टॉस कर फेंसला किया था जिसमे टॉस राजिंदर राजू के हक़ में हुई थी। जिसके बाद टकसाली कांग्रेसी नेता राजिंदर राजू ने अपने वार्ड में प्रचार और प्रसार भी शुरू कर दिया था। चर्चा हैं कि राजिंदर राजू को मिली टिकट को लेकर कई कांग्रेस नेता जिनमे कुछ पूर्व पार्षद भी हैं राजिंदर राजू के खिआफ़ चल रहे थे। जिसके नतीजे के चलते राणा गुरजीत सिंह खुद वार्ड नंबर 25 मे दौरा करने गए. जहां उन्होंने दोनों पक्षो से दोबारा मुलाकात की और राजिंदर राजू के घर भी गए और उन्हें इस टिकट से इस बार सुरिंदर शर्मा के लड़ने की बात कह राजिंदर राजू की टिकट काट दी। राणा गुरजीत सिंह के इस यू टर्न के बाद राजिंदर राजू के घर उनके नजदीकियों और वार्ड के लोगो का तातां लग गया और उन्होंने राजिंदर राजू को आज़ाद उमीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की सलाह दी। वही राजिंदर राजू से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 से भी ज्यादा समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहें हैं और वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं बाकि जो उनके वार्ड के लोग उन्हें कहेंगे उस हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी।












