सिख विरासत को समर्पित पुस्तक — “ब्रह्मंडी अधिकारों के वणजारे” कालका को भेंट

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026

 

 

सरदार हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज डॉ. मनप्रीत सिंह, संपादक द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में विशेष रूप से पुस्तकब्रह्मंडी अधिकारों के वणजारे” (गुर इतिहाससिंह सूरमे) भेंट की गई

उन्होंने कहा कि यह महान रचना प्रसिद्ध लेखक राजिंदर सिंह जाली द्वारा लिखी गई है, जो सिख कौम की महान विरासत, गुरु साहिबानों की अद्वितीय महिमा और सिंह सूरमाओं की अद्भुत बहादुरी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैयह पुस्तक केवल एक ऐतिहासिक दस्तावेज है, बल्कि सिखी के सिद्धांतों और आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने वाला प्रेरणादायक माध्यम भी है

सरदार कालका ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनाएं हमारे सिख युवाओं को अपने धर्म और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैंउन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता है कि सिख इतिहास और विरासत से संबंधित प्रामाणिक जानकारी नई पीढ़ी तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाई जाए

अंत में सरदार हरमीत सिंह कालका ने वाहेगुरु जी से अरदास की कि यह पवित्र पुस्तक हर घर तक पहुंचे और सिखी के मूल सिद्धांतों से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए प्रेरणा का स्रोत बने

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें