ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला, 26 अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी ने कपूरथला निगम चुनाव को लेकर कमर कस ली है।निगम के चुनाव होने हैं।भाजपा ने कार्यकर्ताओ में जोश भरने व लोगों की राय जानने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।भाजपा के प्रदेश नेताओ के कपूरथला में प्रवास तेज कर दिया है और लगातार बैठके की जा रही है।रविवार को नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा मंडल एक में मंडल एक के अध्क्ष्य कमल प्रभाकर के नेतृत्व में आयोजित भाजपा नेताओ की बैठक में नगर निगम चुनाव कपूरथला के प्रभारी व प्रदेश भाजपा के सचिव अनिल सच्चर व भाजपा के जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल विशेष तोर पर पहुंचे।इस दौरान अनिल सच्चर ने सभी भाजपा नेताओ के साथ बैठक की। नगर निगम चुनाव को लेकर उनकी राय जानी गई।चुनाव जितने और मेहनती लोगो को टिकट देने सबंधी भी विचार विमर्श किया गया।इस दौरान नगर निगम के चुनावों के लिए हर वार्ड में दस्तक देने का खाका तैयार किया है।साथ ही अनिल सच्चर ने कहा है की जो भी नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक है वह जल्द से जल्द अपनी अपनी अर्जिया अपने मंडल प्रधानो को दें।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( ने आगामी होने वाले नगर निगम चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओ को बताया कि वे पार्टी नेतृत्व की निगरानी में हैं और उन्हें कहा गया कि कार्यकर्ताओ के रूप में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन उनके स्थानीय नगर निगम चुनाव में पार्टी की सफलता के आधार पर किया जाएगा।उन्हें आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिक समय और प्रयास लगाने के लिए कहा गया।इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि कपूरथला शहर के लोगो को अपील करते हुए कहा कि को कपूरथला को फिरसे पेरिस बनाने के लिए नगर निगम चुनाव में भाजपा को दे सहयोग।खोजेवाल ने कहा कि पार्टी की तरफ से निगम चुनाव की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।हम इस चुनाव में पहले से अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।मौजूदा समय में कपूरथला नगर निगम के 50 वार्ड हैं,इसलिए भाजपा इन 50 वार्डो पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।खोजेवाल ने कहा कि आज जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।आज जनता को पता लग चुका है कि भाजपा ही पंजाब का विकास करा सकती है।इसलिए आज दूसरी पार्टियों के सदस्य भी अपनी पार्टियों को अलविदा कहकर भाजपा परिवार का सदस्य बन रहे हैं।जिससे भाजपा परिवार में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।इस बैठक में भाजपा जिला महासचिव कपूरचंद थापर,मंडल प्रधान कमल प्रभाकर, प्रफेसर अनुराग शर्मा,अश्वनी तुली,यश महाजन,सन्नी बैंस, रोशन लाल सभरवाल,जगदीश शर्मा, गुरसाहिब सिंह, माणिक ग्रोवर,सोनू औजला,मिर्ज़ा राम,बॉबी मल्होत्रा,लक्की सरपंच,मनी महरा,शार्प सभरवाल,विक्की गुजराल,संजीव खन्ना,रविंद्र शर्मा, अशोक माहला,मनोहन शर्मा,मास्सा सिंह, राजन ठिगी,मिश्रा आदि उपस्थित थे।













