Tribune Times

Tribune Times

गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित होगी विशेष बाइक राइड 15 को: कालका, काहलों

SHARE:

 

युवाओं को सिख इतिहास और गुरु साहिब जी की महान कुर्बानी से जोड़ने का प्रयास

 

नई दिल्ली, 10 नवंबर, 2026 (मनमोहन सिंह) नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित रॉयल राइडर्स ग्रुप द्वारा 15 नवंबर को सुबह 7:00 बजे विशेष बाइक राइड का आयोजन किया जा रहा है। यह बाइक राइड गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, एल-ब्लॉक, कालकाजी से आरंभ होकर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में संपन्न होगी।

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बाइक राइड नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का एक विशेष प्रयास है।

 

दोनों नेताओं ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत संपूर्ण मानवता के लिए धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा और अपने विश्वासों की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़े रहने की अनुपम मिसाल है। गुरु साहिब जी ने दूसरों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करके मानवता के इतिहास में एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय रचा, जिसकी प्रेरणा संपूर्ण विश्व को सदैव मिलती रहेगी।

 

सरदार कालका और सरदार काहलों ने संगतों एवं मोटरसाइकिल प्रेमियों से अपील की कि वे इस श्रद्धापूर्ण पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरु साहिब जी की महान शहादत के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवा पीढ़ी को सिख इतिहास, गुरु साहिबानों की महान कुर्बानियों और सर्वसांझीवालता के संदेश से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत केवल सिख इतिहास का गौरवशाली अध्याय ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए निःस्वार्थ सेवा, धार्मिक सहिष्णुता और दूसरों के अधिकारों की रक्षा करने की शाश्वत प्रेरणा है।

 

यह बाइक राइड गुरु साहिब जी की महान शहादत को नमन करने के साथ-साथ उनके सर्वहित और मानवता की भलाई के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें