Tribune Times

Tribune Times

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह नानकपुर साथिया समेत भाजपा में हुए शामिल

SHARE:

 

भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी लगन से करेंगे काम-सुखदेव सिंह नानकपुर

 

कपूरथला()भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)को कपूरथला हल्के में भारी बल मिला है।आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी की प्रेरणा सदका शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इन नेताओं को भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दी गई।भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व में नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं का बढ़ता विश्वास पंजाब भर में पार्टी की बढ़ती ताकत और स्वीकार्यता को दर्शाता है।इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में शिरोमणि अकाली दल पीएसी सदस्य  सुखदेव सिंह नानकपुर,युवा अकाली दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह सैदपुर,उपाध्यक्ष युवा अकाली दल सिमरप्रीत सिंह मोमी,ब्लॉक समिति सदस्य,वरिष्ठ अकाली नेता हरिंदर सिंह खिंडा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज कपूर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव कपूर,शिरोमणि अकाली दल ब्लॉक अध्यक्ष व्यापार विंग गुरमेल सिंह,शिरोमणि अकाली दल नेता करनैल सिंह नड्डा,शिरोमणि अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष(व्यापार शाखा)कमलनैन सिंह सनी,कांग्रेस नेता महेंद्र रूबी,कांग्रेस नेता रणजीव जुनेजा और किसान नेता हरमिंदर सिंह भवानीपुर का भाजपा परिवार में शामिल होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी,महासचिव मनु धीर और भाजपा मंडल 2 के महासचिव संजीव खन्ना ने स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस से लगातार हो रहे दल-बदल से स्पष्ट रूप से उसके नेतृत्व और नीतियों के प्रति निराशा झलकती है,जबकि भाजपा,जो राष्ट्र पहले के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है,लगातार समर्पित और सक्षम लोगों को आकर्षित कर रही है।भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने भाजपा के दृष्टिकोण पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और कहा कि वे मिलकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पंजाब की जनता की सेवा करेंगे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें