मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई, पार्टी ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

 

 

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने ईडी की कार्रवाई की निंदा की। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जिस भी राज्य में चुनाव होता है और जिस राज्य में विपक्षी पार्टियों की सरकार है, वहां भाजपा दूसरी पार्टी के चुने हुए नेताओं को एकएक करके निशाना बनाती है, ताकि लोगों में डर फैल जाए। भाजपा इसके लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है।चीमा ने कहा, “पंजाब के लोग शूरवीर हैं। यह बहादुरों की धरती है। हम भाजपा की ईडीसीबीआई से नहीं डरेंगे। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी संघर्ष होगा, उसे करेंगे। भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, उसे बचाने के लिएआपपंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर लड़ेगी। सभी को पता है कि जिस भी राज्य में चुनाव होता है, भाजपा वहां ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है। जिसने भी पंजाब में गलत काम किया है, उसके ऊपर संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। कानून से बड़ा कोई भी नहीं होता।
आपनेता अनुराग ढांडा ने कहा, “पिछले तीन दिन मेंआपनेताओं पर यह दूसरी रेड है। आज संजीव अरोड़ा पर रेड हुआ। इससे पहलेआपनेताओं पर सैकड़ों रेड ईडी और सीबीआई की पड़ चुकी है। सरकार देश को यह भी बताए कि रेड से उनकी एजेंसी को कितना काला धन मिला। उन रेड में कुछ मिलना तो चाहिए। एजेंसी और उसके अधिकारियों पर खर्चा होता है। यह लोगों के टैक्स का पैसा है। भाजपा सिर्फ लोगों के टैक्स के पैसों को बर्बाद करती है। ईडी और सीबीआई का एक केस कोर्ट में नहीं मिलता।
आपनेता ने कहा, “उन्होंने खुलेआम तानाशाही करनी शुरू कर दी है। जिस भी राज्य में चुनाव होता है, वहां पर भाजपा पहले ईडीसीबीआई को भेजती है और दूसरी पार्टियों के नेताओं पर दबाव बनाना शुरू कर देती है। भाजपा के पास पंजाब में 117 सीटों पर उतारने के लिए प्रत्याशी तक नहीं हैं। अगर भाजपा अत्याचार करेगी, तो लोग जवाब देंगे। भाजपा ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उसके बाद भी उनके किसी भी नेता के यहां रेड नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें