नई दिल्ली 2 नवंबर, 2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सरदार कालका ने कहा कि गुरु साहिब की अपार कृपा से सरदार जगदीप सिंह काहलों सदैव स्वस्थ, सुखी एवं चढ़दी कला में रहें। उन्होंने अरदास की कि गुरु साहिब उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार समर्पित भावना के साथ पंथ एवं समाज की सेवा करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें।
उन्होंने कहा कि सरदार काहलों दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं का संचालन अत्यंत कुशलता और दक्षता के साथ कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्यशैली के कारण संगतों को किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता।







