ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
कपूरथला
आने वाले दिनों में भाजपा पंजाब में बड़े पैमाने पर चुनावी रैलियां कर रही है।यह बात भाजपा मंडल 2 के महासचिव संजीव खन्ना ने दावा करते हुए कही कि पार्टी की ये पहली तीन रैलियां राज्य में अगली सरकार बनाने की दिशा तय करेंगी।उन्होंने बताया कि भाजपा की पहली रैली 28 अक्तूबर को होशियारपुर में,दूसरी 30 अक्तूबर को पटियाला में और तीसरी रैली 3 नवम्बर को गुरदासपुर में होगी।इसे लेकर पार्टी वर्कर्स और आम लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।खास तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्तूबर को पटियाला में होने वाली रैली में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे और पंजाब के किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करेंगे।भाजपा नेता ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से निराश हैं और अब वे राज्य में एक मजबूत और ईमानदार विकल्प चाहते हैं।संजीव खन्ना ने दावा किया कि जमीनी हकीकत को देखते हुए,उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर पंजाब में सरकार बनाएगी।संजीव खन्ना ने कहा कि यह रैलियां पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ साबित होगी।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे रैलियां में नेताओ के विचार सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।उन्होंने भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पंजाब के लिए तैयार की गई योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि पार्टी राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि पंजाब को पुन:विकास की राह पर लाने के लिए भाजपा के पास ठोस रोडमैप है।युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।संजीव खन्ना ने कहा कि यह रैलियां पंजाब की राजनीतिक दिशा बदलने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है,जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।






