ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
कपूरथला
शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के द्वारा लगाए गए विशाल खूनदान में एएसआई गुरशरण सिंह, एएसआई अमरजीत सिंह,एएसआई परमजीत सिंह ने शिरकत कर रक्तदानिओ का होंसला बढ़ाया।इस अवसर पर पर नरिंदर सिंह,पसीआर के सुखप्रीत सिंह,भीम सिंह भीमा, आकाश कुमार,परवीन कुमार,बलजीत सिंह,दविंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।इस अवसर पर शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप ने आए हुए सभी पुलिस अधिकारिओ को स्मृतिचिन्न भेंट कर सन्मानित किया।इस अवसर पर एएसआई गुरशरण सिंह, एएसआई अमरजीत सिंह,एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है।उन्होंने इस रक्तदान शिविर की सरहाना करते हुए कहा कि रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हाेता है।रक्तदान कर हम जहां एक और किसी की जान बचाता हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है।कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं।अत:हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि रक्तदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका किसी फैक्ट्री में निर्माण नहीं हो सकता।आकस्मिक रूप हुई दुर्घटना में घायल और गंभीर रूप से पीड़ितों का जीवन बचाने के लिए दान किया गया रक्त ही काम आता है।अत:हमें रक्तदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।18 से अधिक आयु के लोग जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह रक्तदान कर सकते हैं। नियमित अंतराल यानी तीन महीने बाद रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदयाघात की संभावना नहीं रहती।नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियाें का खतरा भी कम हो जाता है।रक्तदान से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमारे शरीर का वजन,ब्लड प्रेशर,हीमोग्लोबिन,मलेरिया, एचबीएसएजी,एचसीवी,वीडीआरएल आदि जांचें हो जाती हैं।






