कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा होशियारपुर में निकाली गई लोकतंत्र बचाओ अराजकता भगाओ पद यात्रा में विरासती शहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओ का पुरे जिले से एक काफिला 40 बसों में भाजपा जिल अध्यक्ष चेतन सूरी के नेतृत्व में रवाना हुआ।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेतन सूरी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।चेतन सूरी ने यह भी आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं।चेतन सूरी ने कहा आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।देश की 140 करोड़ जनता,जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है,उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।चेतन सूरी ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं,जिनमें एक इंडी गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है।उन्होंने कहा मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है। आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है,आप के ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।चेतन सूरी ने कहा कि इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है,चाहे वह राहुल गांधी का इंडी गठबंधन हो,चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो।जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी,तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया। उन्होंने कहा मैं कहना चाहता हूं कि यह प्रयास इनके राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है।देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बात आप सबको चुभ रही है।आप भारत के विकास,भारत की तरक्की और भारत की उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं।जिस प्रकार से आज भारत एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है, वह आपसे देखा नहीं जा रहा है और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पर आप इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं,मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है,जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं,वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे।उन्होंने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश को भय के वातावरण से बाहर निकाला और आतंकवाद को जड़ों से खत्म करने का प्रयास किया।नक्सलवाद से इस देश को मुक्त करने का प्रयास किया गया।लेकिन अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं।राहुल गांधी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी,अरविंद केजरीवाल और इंडी गठबंधन के लोग कर रहे हैं,तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है,भारत का युवा उसे देख रहा है।






