Tribune Times

Tribune Times

रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

 

कपूरथला, 28 अक्टूबर 2026: रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर  तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्री अजय नंदन, महाप्रबंधक, आर सी एफ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता शपथ दिलाई। इस अवसर पर  नैतिक मूल्यों को बनाए रखने, सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई । शपथ के माध्यम से सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

सप्ताह के अंतर्गत आर सी एफ कल्चरल सोसाइटी  द्वारा भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए एक विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से नैतिक निर्णय लेने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध सतर्क रहने के महत्व को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त समाज एवं सत्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक सतर्कता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसे श्री अजय नंदन, महाप्रबंधक, आर सी एफ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एन सी सी कैडेट्स तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली आर सी एफ वर्कशॉप  से होकर गुजरी और इस दौरान ईमानदारी, नैतिक आचरण तथा भ्रष्टाचार की रोकथाम में सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री विनोद पाल के नेतृत्व में आर सी एफ सतर्कता विभाग द्वारा आर सी एफ परिसर स्थित विद्यालयों , कार्यालयों तथा कार्यक्षेत्रों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने तथा ईमानदारी के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सतर्कता जागरूकता से संबंधित संदेशों वाले बैनर एवं पोस्टर भी आर सी एफ परिसर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा के महत्व को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही एक विशेष सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया, ताकि अधिकारी, कर्मचारी एवं आगंतुक इस जागरूकता अभियान में भागीदारी कर सकें और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता का संदेश प्रसारित कर सकें।

इन विविध गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा सत्यनिष्ठा को व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत बनाया जाना चाहिए।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें