Tribune Times

Tribune Times

आरसीएफ एम्प्लाईज यूनियन ने महानिदेशक (रेलवे स्वास्थ्य सेवाएं) को सौंपा ज्ञापन;

SHARE:

 

-अस्पताल की खस्ताहाल चिकित्सा व्यवस्था और कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर जताया कड़ा विरोध

 

 

 

कपूरथला:

रेल कोच फैक्टरी (RCF), कपूरथला के लाला लाजपत राय अस्पताल (LLRH) में व्याप्त कुप्रबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी और कर्मचारियों व पेंशनरों को आ रही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आरसीएफ एम्प्लाईज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक (रेलवे स्वास्थ्य सेवाएं), रेलवे बोर्ड को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

प्रेस को जानकारी देते हुए यूनियन के महासचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि आरसीएफ अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है और अंशकालिक (HVS) व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। 15 टोकन की सीमा और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों व बुजुर्ग पेंशनरों को भारी मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।यूनियन की मुख्य मांगें यह थी की मेडिसिन, ऑर्थो, गाइनो, ईएनटी, स्किन, कार्डियो और रेडियोलॉजी सहित सभी विभागों में अंशकालिक (HVS) व्यवस्था खत्म कर नियमित विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त किए जाएं।एमपैनल्ड अस्पतालों में रेफरल की मनमानी शर्तों और प्राइवेट इलाज के मामलों में रीइम्बर्समेंट के लिए अनावश्यक “इमरजेंसी” की शर्त को तत्काल खत्म कर प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाया जाए। धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर तुरंत चालू किया जाए तथा बाहर से करवाए जा रहे महंगे ब्लड टेस्ट्स को अस्पताल में ही कराने हेतु संसाधन जुटाए जाएं।फार्मासिस्टों और अन्य पात्र कर्मचारियों को लंबित ड्रेस अलाउंस का रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत अविलंब भुगतान किया जाए। GeM से घटिया दवाइयों की खरीद बंद हो और मरीजों के जीवन से खिलवाड़ बंद कर उच्च गुणवत्ता और मानक वाली दवाइयों की खरीद सुनिश्चित की जाए। स्वीकृत पदों पर तुरंत भर्ती की जाए तथा मरीजों की संख्या के अनुपात में बेड क्षमता बढ़ाई जाए।यूनियन के महासचिव सर्वजीत सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इन जायज व गंभीर मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आरसीएफ एम्प्लाईज यूनियन कर्मचारियों के हक और स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होगी। 

जारीकर्ता:

अरविंद कुमार साह , प्रेस सचिव

आरसीएफ एम्प्लाईज यूनियन

रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला (पंजाब)

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें