Tribune Times

Tribune Times

पंजाब में भ्रष्टाचार,नशा व कानून व्यवस्था को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा- उमेश शारदा

SHARE:

 

कपूरथला

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त होने और राज्य को बर्बादी की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसका अंत निकट है।भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व प्रदेश सचिव उमेश शारदा की यह टिप्पणी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी)और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने तथा मान के कैंप कार्यालय सहित कई स्थानों पर छापे मारने के बाद आई है।उमेश शारदा ने कहा आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है।जनता के पैसे की कथित लूट और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले अब सामने आ रहे हैं।पंजाब को लूटने वालों को राज्य की जनता को जवाब देना होगा। एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा सीबीआई ने मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन,नितिन गोहल,जितिन गोहल उर्फ राजा,रोमी राजा महाजन,बीर देविंदर और आर एस नागरा सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उन्होंने दावा किया कि आप सरकार खुद को ईमानदार सरकार के रूप में पेश करके सत्ता में आई थी,लेकिन अब भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े मामले एक-एक करके सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इन तमाम घटनाक्रमों को ध्यान से देख रहे हैं और सही वक्त आने पर इसका जवाब देंगे।भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए उमेश शारदा ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय(ईडी)द्वारा पंजाब पुलिस को कई बार पत्र लिखे जाने के बावजूद राज्य सरकार उचित जांच करने में विफल रही,जिससे मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच गया।उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है,लेकिन आप सरकार इन घटनाक्रमों से बौखलाई हुई दिख रही है।उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवालों से घिरी हुई हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लेकर जाएगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है।जिस आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति शुरू की थी,आज उसी की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।उमेश शारदा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगातार चिंताजनक होती जा रही है।पिछले कुछ वर्षों में ड्रग माफिया,खनन माफिया और अन्य आपराधिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव ने प्रदेश की जनता की चिंता बढ़ाई है।हाल के दिनों में हुई हत्याओं तथा पुलिसकर्मी की हत्या जैसी घटनाओं ने सरकार की कानून व्यवस्था संभालने की क्षमता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को प्रमुखता से जनता के सामने रखेगी।भाजपा आप सरकार के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए जनसमर्थन जुटाएगी।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें